रायपुर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार

Spread the love

अंतरराज्यीय रैकेट में विदेशी युवतियों की संलिप्तता, तेलंगाना, झारखंड और बंगाल में भी छापेमारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह रैकेट कई राज्यों में सक्रिय था, जिसमें तेलंगाना, झारखंड और बंगाल से जुड़े तार भी सामने आए हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

विदेशों से लाई जा रही थीं युवतियां

जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं कि इस रैकेट के लिए विदेशी युवतियों को भी छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था। हाल ही में एक रूसी युवती के वाहन से तीन युवकों को टक्कर मारने की घटना के बाद इस रैकेट का पर्दाफाश हुआ। इस हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज की और इस रैकेट का भंडाफोड़ किया।

वीआईपी रोड हादसे से खुली परतें

5 फरवरी 2025 को रायपुर के वीआईपी रोड पर नशे में धुत रूसी युवती ने तेज रफ्तार कार से तीन बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल युवकों में से एक की मौत इलाज के दौरान हो गई। इस घटना की जांच के दौरान पुलिस को रैकेट के महत्वपूर्ण सुराग मिले। हादसे के समय युवती ने जमकर हंगामा भी किया था।

अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा

पुलिस ने इस मामले में तेलंगाना और त्रिपुरा की दो युवतियों सहित रैकेट के डीलरों और लॉजिस्टिक सपोर्ट प्रदान करने वाले दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जांच में यह साफ हुआ है कि यह रैकेट संगठित रूप से संचालित किया जा रहा था। उज़्बेकिस्तान की युवती और उसके संपर्क में रहने वाले वकील भावेश आचार्य से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

जल्द हो सकते हैं और गिरफ्तारियां

पुलिस की टीमें अलग-अलग राज्यों में तैनात हैं और जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कुछ और हाई प्रोफाइल लोगों की गिरफ्तारी संभव है। इस रैकेट में प्रभावशाली व्यक्तियों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

Related Posts

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का बड़ा झटका: तमनार में ‘कमेटी राज’ पर रोक, ग्राम पंचायत की सत्ता बहाल

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर/रायगढ़: तमनार ब्लॉक को नगर पंचायत बनाने की सरकारी जल्दबाजी पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने तगड़ा झटका दिया है। माननीय न्यायालय ने तमनार में लोकतंत्र के ‘चुने…

किसानों ने शाखा प्रबंधक पर दुर्व्यवहार और अनियमितता के लगाए आरोप, जांच की मांग

Spread the love

Spread the loveबिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। बिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के जनपद क्षेत्र में पदस्थ एक शाखा प्रबंधक के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!