कोरबा में बड़ा हादसा: फ्लाई ऐश कैप्सूल वाहन घर में घुसा, लाखों का नुकसान

Spread the love

चालक का स्टेयरिंग से नियंत्रण हटा, पुलिस ने किया कब्जे में

कोरबा। प्रगति नगर-कोरबा मार्ग पर हसदेव नदी के नए पुल के पास एक बड़ा हादसा हो गया। फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्ट में लगा एक कैप्सूल वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक कच्चे मकान में जा घुसा। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया।

दुर्घटना के वक्त मकान खाली, बड़ा हादसा टला
सौभाग्य से जिस मकान में वाहन घुसा, उसमें घटना के समय कोई मौजूद नहीं था, वरना गंभीर हादसा हो सकता था। मकान मालिक के परिजन इसी इलाके में दूसरी जगह निवास करते हैं। हादसे में घर में रखा टीवी, फ्रिज, कूलर, अलमारी और खाद्य सामग्री पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक का वाहन पर नियंत्रण कमजोर हो गया था, जिससे यह हादसा हुआ। क्षेत्रवासियों ने बताया कि प्रगति नगर मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, खासकर रात के समय। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नए पुल के दोनों ओर और प्रगति नगर-कोरबा मार्ग पर रंबल स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने की प्रक्रिया जारी है।

Related Posts

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!