छत्तीसगढ़ में हीट वेव का कहर: बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग में लू का अलर्ट, बस्तर में हो सकती है बारिश

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में अगले तीन दिनों तक हीट वेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं बस्तर संभाग के लिए IMD ने बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग, रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार अगले 72 घंटे तक राज्य के मौसम में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है। मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। हीट वेव की स्थिति को देखते हुए विभाग ने लोगों को दिन के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि लू की स्थिति विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए खतरनाक हो सकती है। ऐसे में नागरिकों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।

बस्तर में हो सकती है हल्की बारिश
जहां एक ओर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी का प्रकोप रहेगा, वहीं बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव स्थानीय बादलों की सक्रियता और नमी की मौजूदगी के कारण हो सकता है।


 

 

Related Posts

मंदिरों को बनाया निशाना, कटर मशीन से काटते थे ताले; जांजगीर-चांपा में शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।       जांजगीर-चांपा। जिले के अलग-अलग मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का जांजगीर-चांपा पुलिस ने पर्दाफाश…

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!