रोहित शर्मा के निशाने पर होगा ये सुपरहिट रिकॉर्ड

Spread the love

नई  दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 45वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से 27 अप्रैल, रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस सीजन में दोनों टीमें पहले 4 अप्रैल को आमने-सामने हो चुकी हैं। उस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने शानदार जीत दर्ज की थी। इस मैच में मुंबई की टीम अपने पिछले हार का बदला लेना चाहेगी। वहीं मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास इस मुकाबले में एक स्पेशल रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

रोहित शर्मा हासिल करेंगे ये बड़ी उपलब्धि

आईपीएल में रोहित शर्मा के नाम 295 छक्के दर्ज हैं। आईपीएल में 300 छक्के पूरे करने के लिए रोहित को 5 और छक्के लगाने होंगे। लखनऊ के खिलाफ वानखेड़े में खेले जाने वाले इस मुकाबले में उनकी नजर इस खास उपलब्धि को हासिल करने पर होगी।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए अब तक 261 छक्के लगाए हैं। वहीं 34 छक्के हिटमैन ने डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए लगाए थे। यह वही फ्रेंचाइजी है जिसके साथ रोहित ने अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था।

आईपीएल में अब तक सिर्फ एक ही बल्लेबाज 300 से ज्यादा छक्के लगा पाया है। वह बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। गेल के नाम आईपीएल में 358 छक्के दर्ज हैं। वहीं अगर रोहित शर्मा लखनऊ के खिलाफ पांच छक्के लगाते हैं तो वह आईपीएल इतिहास में 300 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज होंगे।

फॉर्म में लौट चुके हैं रोहित शर्मा

आईपीएल 2025 के शुरुआती कुछ मैचों में रोहित शर्मा के बल्ले से रन नहीं निकले थे। लेकिन पिछले दो मैचों में अर्धशतकीय पारी खेलकर वापस फॉर्म में लौट चुके हैं। रोहित ने इस सीजन अब तक 8 मैचों की 8 पारियों में 32.57 के औसत से 228 रन बनाए हैं।

इस सीजन अब तक वह दो अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 76 रन है। अब रोहित आने वाले मैचों में इसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे। रोहित शर्मा भले ही 8 मैच में दो बड़ी पारियां खेल पाए हैं लेकिन वो अबतक 15 छक्के जड़ चुके हैं।

मुंबई इंडियंस है जीत के रथ पर सवार

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की बात करें तो उनकी शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी। शुरुआत के पांच मुकाबले से मुंबई की टीम सिर्फ एक में जीत दर्ज कर पाई थी। लेकिन अगले 4 मुकाबलों में जीत दर्ज कर हार्दिक पांड्या की टीम ने शानदार वापसी की। मुंबई इस वक्त 9 मैचों में 5 जीत और 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है। अगर उन्हें प्लेऑफ में जगह पक्की करनी है तो आने वाले हर मैच में उन्हें दमदार खेल दिखाना होगा।

Related Posts

भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री के साथ सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग चार्ट’ में टॉप पर पहुंचे Mohammad Amir

Spread the love

Spread the love    टी20 विश्व कप, भारत बनाम वेस्टइंडीज: रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से जीत हासिल करके भारत के…

भारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल

Spread the love

Spread the loveभारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल Ayush Mhatre U19 World Cup:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!