हैदराबाद ने चेन्नई को चेपॉक में रौंदा 5 विकेट से जीती मैच

Spread the love

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ हैदराबाद ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवंत रखा है, दूसरी ओर चेन्नई के लिए प्लेऑफ की राह (CSK Playoff Qualification Chances) मुश्किल हो गई है. हैदराबाद ने 8 गेंद शेष रहते यह मुकाबला जीत लिया है. यह आईपीएल इतिहास में पहली बार है जब SRH ने चेपॉक मैदान में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया है.

SRH को मिला था 155 का लक्ष्य
सनराइजर्स हैदराबाद को 155 रनों का लक्ष्य मिला था. पहले ओवर की दूसरी गेंद पर खलील अहमद ने अभिषेक शर्मा को आउट कर दिया, अभिषेक खाता तक नहीं खोल पाए. आमतौर पर मैदान में बवंडर लाने वाले ट्रेविस हेड का बल्ला भी खामोश दिखा, जो 16 गेंद में सिर्फ 19 रन बना पाए. हैदराबाद टीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही थीं, क्योंकि हेनरिक क्लासेन भी 7 रन बनाकर चलते बने. इस तरह SRH ने 54 के स्कोर पर 3 बड़े विकेट गंवा दिए थे.

ईशान किशन और अनिकेत वर्मा की 36 रनों की पार्टनरशिप ने SRH टीम की जीत की उम्मीदों को पंख दिए, लेकिन उनमें से एक पंख तब कट गया जब किशन 44 रन बनाकर आउट हो गए. उनके आउट होने के समय SRH को जीत के लिए 8 ओवरों में 65 रनों की जरूरत थी. अनिकेत भी सधी हुई पारी खेल रहे थे, लेकिन अहम मौके पर उन्होंने भी 19 के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया.

दुनिया का 8वां अजूबा CSK पर भारी
कामिंदु मेंडिस ने इस मैच में SRH की जीत में बड़ा योगदान दिया. पहले उन्होंने फील्डिंग के समय डेवाल्ड ब्रेविस का अविश्वसनीय कैच लपका, जो CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. ब्रेविस ने 42 रनों की तेजतर्रार पारी खेल चेन्नई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था.

मेंडिस छठे क्रम पर बैटिंग करने आए, जब उनकी टीम को 8 ओवरों में जीत के लिए 65 रनों की जरूरत थी. मेंडिस ने यहां से एक छोर संभाले रखा और 22 गेंद में 32 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने छठे विकेट के लिए नितीश कुमार रेड्डी के साथ नाबाद 49 रनों की पार्टनरशिप कर SRH की जीत सुनिश्चित की.

Related Posts

भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री के साथ सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग चार्ट’ में टॉप पर पहुंचे Mohammad Amir

Spread the love

Spread the love    टी20 विश्व कप, भारत बनाम वेस्टइंडीज: रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से जीत हासिल करके भारत के…

भारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल

Spread the love

Spread the loveभारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल Ayush Mhatre U19 World Cup:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!