छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Spread the love


रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने 13 मई को राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली और सरगुजा जिलों में आज मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खुले स्थानों पर बिजली गिरने से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।

वहीं राज्य के शेष जिलों में मौसम साफ और सामान्य रहने का अनुमान है।

Related Posts

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love  रायपुर/ विशेष रिपोर्ट।         रायपुर 19 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

Spread the love

Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!