रायपुर : बर्खास्त बी.एड. शिक्षकों को समायोजन का तोहफा, शिक्षकों ने निकाली आभार रैली

Spread the love

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 2,621 बर्खास्त बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला विज्ञान) पद पर समायोजित करने का ऐलान किया है। यह फैसला साय कैबिनेट की हालिया बैठक में लिया गया।

इस ऐतिहासिक निर्णय के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सोमवार को राजधानी रायपुर में विशाल आभार रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में शिक्षक शामिल हुए। इंडोर स्टेडियम से लेकर सुभाष स्टेडियम तक निकाली गई इस रैली में उत्साह और समर्थन का माहौल देखने को मिला। शिक्षकों ने “ABCDEFG थैंक्यू थैंक्यू सीएम जी” जैसे नारों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद किया।

प्रदेशभर से जुटे शिक्षकों ने राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के प्रति आभार प्रकट करते हुए यह मांग भी की कि समायोजन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और न्यायसंगत हो। रैली में उमड़े जनसैलाब ने यह संदेश स्पष्ट किया कि बी.एड. प्रशिक्षित शिक्षक न सिर्फ सरकार के निर्णय में विश्वास रखते हैं, बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्ध भी हैं।

Related Posts

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love  रायपुर/ विशेष रिपोर्ट।         रायपुर 19 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

Spread the love

Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!