मैच के समय में कोई बदलाव नहीं, लेकिन बारिश बन सकती है खलल का कारण
बेंगलुरु – क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक राहत भरी खबर है। एक सप्ताह के विराम के बाद आज से एक बार फिर आईपीएल 2025 की रोमांचक शुरुआत हो रही है। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच टूर्नामेंट के संशोधित शेड्यूल के तहत पहला मुकाबला होगा।
फाइनल अब 3 जून को
गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच उत्पन्न तनाव के चलते बीसीसीआई ने 9 मई को आईपीएल को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया था। हालात में सुधार के बाद बीसीसीआई ने नया कार्यक्रम घोषित किया है, जिसके अनुसार अब फाइनल मुकाबला 3 जून 2025 को खेला जाएगा। पहले यह मुकाबला 25 मई को निर्धारित था।
क्या बदला है मैच का समय?
हालांकि टूर्नामेंट का शेड्यूल बदला है, लेकिन मैचों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। आज का मुकाबला शाम 7:30 बजे आरंभ होगा और टॉस का समय 7:00 बजे तय किया गया है।
बारिश डाल सकती है खेल में खलल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु में आज बारिश की 84% संभावना जताई गई है। दोपहर से ही बारिश शुरू होने की आशंका है, और शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक बारिश के 40% चांस हैं। वहीं, 10 बजे के बाद बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है, जिससे मुकाबले पर असर पड़ सकता है। अगर बारिश तेज रही तो मुकाबला रद्द भी हो सकता है, हालांकि फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि मौसम साथ दे और उन्हें एक रोमांचक मैच देखने को मिले।
क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह
आईपीएल 2025 की पुनः शुरुआत से क्रिकेट प्रेमियों में एक बार फिर उत्साह देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु बनाम कोलकाता जैसे बड़े मुकाबले के साथ टूर्नामेंट का दोबारा आगाज़ होने से रोमांच चरम पर है।










