बिलासपुर : महिला ने रिश्तेदार पर लगाया अश्लील हरकतों और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Spread the love

बिलासपुर  – थाना बरमाणा क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही रिश्तेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि 3 अप्रैल को उसके पति के फूफा उसके सरकारी क्वार्टर में आए और वहां आपत्तिजनक हरकतें करने लगे।

महिला ने बताया कि उसने इसका कड़ा विरोध किया और आरोपी को बाहर निकालने की कोशिश की। इस घटना के बाद, महिला का आरोप है कि आरोपी का बेटा उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकियां देने लगा।

डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Posts

ग्राम पंचायत पासीद में नशामुक्ति और विकास को लेकर सरपंच दीनू यादव की सख्ती

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर/बिल्हा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     नशामुक्ति से विकास की ओर बढ़ता ग्राम पंचायत पासीद, सरपंच दीनू यादव ने उठाए सख्त कदम शराब बिक्री, जुआ-सट्टा…

सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

Spread the love

Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!