बिलासपुर – थाना बरमाणा क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही रिश्तेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि 3 अप्रैल को उसके पति के फूफा उसके सरकारी क्वार्टर में आए और वहां आपत्तिजनक हरकतें करने लगे।
महिला ने बताया कि उसने इसका कड़ा विरोध किया और आरोपी को बाहर निकालने की कोशिश की। इस घटना के बाद, महिला का आरोप है कि आरोपी का बेटा उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकियां देने लगा।
डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।







