बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों का घास खाना वायरल, विशेषज्ञ बोले- सामान्य व्यवहार है

Spread the love

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शक्तिशाली बाघ घास खाते हुए नजर आ रहा है। यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है कि एक मांसाहारी शिकारी घास क्यों खा रहा है।

यह बाघ ‘डीएम’ के नाम से जाना जाता है, जो बांधवगढ़ के धमोखर क्षेत्र में सक्रिय है। डीएम अपनी ताकत और बड़े इलाके पर कब्जे के लिए काफी मशहूर है। रिजर्व प्रबंधन द्वारा जारी किए गए एक अन्य वीडियो में इसी साल मार्च में ‘रॉ’ नाम की एक मादा बाघिन को भी घास खाते हुए देखा गया था।

रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि यह व्यवहार असामान्य नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, बाघ कभी-कभी अपनी पाचन प्रणाली को संतुलित रखने के लिए घास खाते हैं। जब वे ज्यादा मांस खा लेते हैं या उन्हें उल्टी जैसा महसूस होता है, तो घास खाने से उन्हें राहत मिलती है। यह शरीर की सफाई में भी मदद करता है।

डीएम और रॉ दोनों ही बाघ बांधवगढ़ के चर्चित चेहरे हैं। डीएम जहां खेतौली और मगधी क्षेत्रों में सक्रिय रहता है, वहीं रॉ कुंभी कछार इलाके में अक्सर देखी जाती है। इन वायरल वीडियोज़ ने न सिर्फ दर्शकों को चौंकाया है बल्कि बाघों के व्यवहार को लेकर नई जानकारी भी दी है।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!