बिलासपुर में निकली भव्य ‘सिंदूर शौर्य शोभायात्रा’, देशभक्ति से गूंजा शहर

Spread the love

तिरंगा, नारों और सैकड़ों की भागीदारी ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

राष्ट्रभक्ति की मिसाल बनी ‘सिंदूर शौर्य शोभायात्रा’

बिलासपुर के तालापारा क्षेत्र में शनिवार, 24 मई को राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच द्वारा “सिंदूर शौर्य शोभायात्रा एवं सभा” का आयोजन किया गया। यह भव्य रैली बहादुर शाह चौक से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए देशभक्ति नारों के साथ नगर भ्रमण करती रही।

 केंद्रीय मंत्री व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तीजन साहू, विधायक शैलेश कश्यप, महापौर रामकिशोर कोषिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत माता के जयकारे लगाए।

वीरता और आत्मबल की कहानियों ने किया प्रेरित

श्री साहू ने कहा कि देश की सेना, सुरक्षाबलों और नागरिकों की वीरता को समर्पित यह शोभायात्रा युवाओं में देशप्रेम की भावना को सशक्त करती है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत की सोच और शक्ति पूरे विश्व को संदेश देती है।

 महिलाओं की अद्भुत भागीदारी बनी आकर्षण का केंद्र

महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक परिधान में तिरंगा लेकर भाग लिया। ‘सिंदूर’ और ‘शौर्य’ की प्रतीक इस यात्रा में मातृशक्ति की उपस्थिति ने खास रंग भरा। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा।

 सांस्कृतिक प्रस्तुति और संगठन की भूमिका रही सराहनीय

यात्रा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति के गीतों और झांकियों ने सभी का ध्यान खींचा। मंच के संयोजक अशोक राय, पूजा विश्वकर्मा, दीपक तिवारी व अन्य कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।


 

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: रेलवे की अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी पाने का हकदार होगा नाती, केंद्र की याचिका खारिज

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     एक ही फैसले में दो अहम मामलों पर न्यायालय का रुख स्पष्ट, बिना विभागीय जांच होमगार्ड की बर्खास्तगी भी निरस्त बिलासपुर।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!