नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

गौरेला ।  थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में गौरेला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरेला में पढ़ाई के सिलसिले में आई छात्रा को स्थानीय युवक अंशुल सोनी ने पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया और छात्रा के साथ दुष्कर्म करता रहा। इसकी जानकारी अंशुल के दोस्त अभिषेक को हुई तो उसने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

इन सबसे परेशान होकर छात्रा ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर स्वजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्वजन गौरेला थाना पहुंचे, जहां शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गौरेला पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ पाक्सो एक्ट की धारा 4, 5, 6 और बीएनएस एक्ट की धारा 115(2), 3(5), 351(3), 64 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एएसपी ओम चंदेल ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Posts

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

Spread the love

Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Spread the love

Spread the love        रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय रेल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत ₹755 करोड़ की लागत से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!