नवापारा पंचायत के सचिव की शराबखोरी पर गिरी गाज, जनपद सीईओ ने थमाया नोटिस दो दिन में जवाब नहीं देने पर होगी सख्त कार्रवाई

Spread the love

कोरबा पोड़ी उपरोड़ा : जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत नवापारा में पदस्थ सचिव रामेश्वर राजवाड़े की शराब की लत अब उनके पद पर भारी पड़ती नजर आ रही है। पंचायत कार्यालय में नशे की हालत में नियमित रूप से पहुंचने और अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी थी।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सचिव की शराबखोरी के चलते पंचायत का नियमित कामकाज प्रभावित हो गया है। विकास योजनाएं ठप पड़ी हैं और आमजन की समस्याएं अनसुनी हो रही हैं। पंचायत स्तर पर प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य आवश्यक योजनाओं की प्रगति भी रुकी हुई है।

इस मामले को लेकर मीडिया में खबर प्रसारित होने के बाद जनपद सीईओ जयप्रकाश डड़सेना ने सचिव को नोटिस जारी करते हुए दो दिवस के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि सचिव का लगातार नशे की हालत में कार्यालय आना, कर्तव्य के प्रति लापरवाही, उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न लाना, छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 का उल्लंघन है और कदाचरण की श्रेणी में आता है।

सीईओ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समयावधि में सचिव द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया, तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं सचिव की होगी।

Related Posts

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

Spread the love

Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Spread the love

Spread the love        रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय रेल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत ₹755 करोड़ की लागत से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!