रायपुर में बनेगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर, ESDS करेगी 600 करोड़ का निवेश

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ देश के डिजिटल भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। ESDS Software Solution Ltd ने रायपुर में अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए 600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव पेश किया है। यह सेंटर भारत के सबसे आधुनिक डेटा हब्स में से एक होगा।

नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के दौरान कंपनी के चेयरमैन पीयूष सोमानी और उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की जानकारी दी।

क्या होगा खास:
    AI, क्लाउड टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल स्टोरेज में देशभर के लिए सॉल्यूशन हब
    छत्तीसगढ़ को टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में बड़ी छलांग
    युवाओं के लिए IT और टेक्निकल क्षेत्र में हजारों नए रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा, “डिजिटल इंडिया को जमीन पर उतारने के लिए यह निवेश मील का पत्थर होगा। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग देगी ताकि यह प्रोजेक्ट जल्द शुरू हो।”

इस परियोजना से छत्तीसगढ़ न केवल डिजिटल रूप से सशक्त होगा बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर AI और डेटा प्रबंधन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन सकता है।

इस बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और इनवेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सेन भी मौजूद थीं। यह निवेश ‘डिजिटल छत्तीसगढ़’ की दिशा में राज्य सरकार के विजन को साकार करने में एक निर्णायक भूमिका निभाएगा।

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!