छत्तीसगढ़ में फाइव डे वर्किंग खत्म, अब हफ्ते में केवल एक दिन की छुट्टी

Spread the love

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए सप्ताह में दो दिन की छुट्टी का दौर जल्द खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार द्वारा लागू की गई पांच दिवसीय कार्य प्रणाली को समाप्त करने का निर्णय लिया है। अब कर्मचारियों को सप्ताह में केवल रविवार को ही अवकाश मिलेगा, जबकि बाकी छह दिन उन्हें कार्यालय में हाज़िरी देनी होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में सरकारी कार्यालयों में पांच दिवसीय कार्य संस्कृति की शुरुआत की गई थी। इस व्यवस्था में शनिवार और रविवार को छुट्टी मिलती थी। लेकिन अब राज्य सरकार द्वारा इसे वापस लिए जाने के बाद शनिवार को भी दफ्तरों में नियमित कामकाज होगा।

गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं और सभी विभागों को शनिवार की छुट्टी समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार के इस फैसले से कर्मचारी वर्ग में नाराजगी देखी जा रही है। कर्मचारी संगठनों ने शनिवार की छुट्टी बहाल करने की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया है और आंदोलन की संभावना भी जताई जा रही है।

कर्मचारी संगठन कर सकते हैं विरोध

बताया जा रहा है कि कर्मचारी संगठनों द्वारा सरकार के इस कदम के खिलाफ मोर्चा खोला जा सकता है। संगठनों का कहना है कि सप्ताह में केवल एक दिन की छुट्टी से कर्मचारियों पर मानसिक और शारीरिक दबाव बढ़ेगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता पर असर पड़ सकता है।

Related Posts

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

Spread the love

Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Spread the love

Spread the love        रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय रेल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत ₹755 करोड़ की लागत से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!