सीएम साय पहुंचे कनकबीरा, मंगल भवन और कन्या छात्रावास की घोषणा

Spread the love

सारंगढ़- बिलाईगढ़ । जिले के कनकबीरा गांव में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जन चौपाल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन हुआ। सीएम का उड़न खटोला मंगलवार दोपहर कनकबीरा पहुंचा, जहां उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित जन चौपाल में आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं भी कीं।

जन चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में विभिन्न विकास योजनाओं की लोगों को जानकारी देते हुए समीक्षा भी की गई।

मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान नरगीखोल (कनकबीरा) में लात नाला पर पुलिया निर्माण, कनकबीरा में मंगल भवन, कन्या छात्रावास तथा गोड़म में पंचायत भवन निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व कलेक्टर और एसपी ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। कार्यक्रम स्थल पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। जन चौपाल के उपरांत मुख्यमंत्री कनकबीरा स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल विंध्यवासिनी माता मंदिर पहुंचे और माता का दर्शन किया।  उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय लोगों में सीएम के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया।

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!