रायपुर के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: 80 से अधिक स्थानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन युवतियों को कराया गया मुक्त

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लग्जरी स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। सोमवार को राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक वैलनेस सैलून एंड स्पा में छापेमारी कर पुलिस ने तीन युवतियों को मुक्त कराया है।

इन युवतियों में कुछ को ओडिशा और छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से लाया गया था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि इन्हें जबरन इस अवैध धंधे में धकेला गया था।

महिला संचालक फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने इस मामले में स्पा सेंटर की महिला संचालक के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी महिला फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस ने उसके नाम का खुलासा नहीं किया है।

80 से अधिक स्पा और मसाज सेंटर्स पर एकसाथ छापेमारी

यह कार्रवाई IG अमरेश मिश्रा और SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर की गई। सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान में रायपुर शहर के 80 से अधिक स्पा और मसाज सेंटर्स पर एकसाथ छापा मारा गया।

इस अभियान में करीब 200 महिला और पुरुष पुलिसकर्मी शामिल थे, जिसका नेतृत्व CSP स्तर के अधिकारियों द्वारा किया गया।

दस्तावेजों की जांच और संदिग्धों से पूछताछ जारी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटरों में कार्यरत कर्मचारियों के आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की। विशेष रूप से बाहर से आए युवक-युवतियों की पहचान सुनिश्चित की गई। कुछ स्थानों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

कई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस अभियान में ASP लखन पटले, ASP कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते, CSP अमन झा, CSP अजय कुमार सहित अन्य थाना प्रभारी और पुलिस बल शामिल रहे।

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान केवल शुरुआत है। भविष्य में भी इस प्रकार की सघन जांच-पड़ताल जारी रहेगी ताकि शहर में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाया जा सके।

Related Posts

48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

मुख्यमंत्री श्री साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    रायपुर 5 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!