विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 से

Spread the love

बिलासपुर । जिले में किसानों से वैज्ञानिक परिचर्चा, संवाद, सलाह और प्रचार-प्रसार के लिए 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने शासन से प्राप्त निर्देशो के अनुरूप खरीफ वर्ष 2025 में कृषि कार्य की पूर्व तैयारी  के लिए यह अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिले के सभी ब्लॉक बिल्हा, तखतपुर, कोटा, मस्तूरी में आयोजित किए जाएंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए रूट चार्ट एवं टीम गठित किया गया है।

कलेक्टर द्वारा गठित टीम के नोडल अधिकारी सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी श्रीमती स्मिता खोटे मो.नं. 9575830245, सहायक संचालक कृषि  अनिल कुमार शुक्ला मो.नं. 9575953704 एवं सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी श्रीमती कल्पेश्वरी मांझी मो.नं. 7140340015 हैं। गठित टीम द्वारा प्रतिदिन 2 चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में किसानों के साथ वैज्ञानिक परिचर्चा, संवाद, सलाह, प्रचार-प्रसार के साथ ही जागरूक किया जाएगा। 

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बिल्हा विकासखंड में 29 मई को ग्राम पंचायत बिल्हा एवं दगौरी, 30 मई को भोजपुरी एवं धौराभाठाा, 31 मई को सल्खा एवं बेलतरा, 2 जून को सेलर एवं खैरा(ड), 3 जून को करमा एवं गढ़वट, 4 जून को सेमरताल एवं लखराम, 5 जून को सेंदरी एवं पौंसरा, 6 जून को नगोई एवं मटियारी, 7 जून को धूमा एवं हरदीकला, 9 जून को सरवानी एवं झाल, 10 जून को पासीद एवं बरतारी, 11 जून को मुरकटा एवं सारधा, 12 जून को बिटकुली एवं चकरभाठा के किसान शामिल होंगे।

इसी प्रकार मस्तूरी विकासखंड में 29 मई को ग्राम पंचायत बकरकुदा एवं वेदपरसदा, 30 मई को चिल्हाटी एवं मानिकचौरी, 31 मई को भरारी एवं मल्हार, 2 जून को जोंधरा एवं लोहर्सी, 3 जून को किरारी एवं गतौरी, 4 जून को जयरामनगर एवं रिस्दा, 5 जून को जांजी एवं देवरी, 6 जून को धनिया एवं नरगोड़ा, 7 जून को निरतू एवं सोंठी के किसान शामिल होंगे।

इसी प्रकार कोटा विकासखंड में 4 जून को ग्राम पंचायत पीपरतराई एवं पटैता, 5 जून को करगीकला एवं धूमा, 9 जून को जाली एवं भैंसाझार, 10 जून को चपोरा एवं मंझवानी, 11 जून को केंदा एवं कोनचरा, 12 जून को बेलगहना, डांड़बछाली, सल्का नवागांव एवं रानीगांव के किसान होंगे शामिल हैं। इसी प्रकार तखतपुर विकासखंड में 29 मई को ग्राम पंचायत काठाकोनी एवं गिरधौनी, 30 मई को सकर्रा एवं छतौना, 31 मई को सैदा एवं घुटकु, 2 जून को भरनी एवं गनियारी, 3 जून को नेवरा एवं भरानी, 6 जून को जूनापारा एवं सिंघनपुरी, 7 जून को निगारबंद एवं बेलपान, 9 जून को खम्हरिया एवं खपरी, 10 जून को कुंवा एवं नगोई, 11 जून को दैजा एवं बीजा में किसानों के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे। 

Related Posts

बिलासपुर में ट्रक टायर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹80 हजार के नए टायर बरामद

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर/स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर/ 17 जून 2026। बिलासपुर जिले की हिर्री थाना पुलिस ने ट्रकों से टायर चोरी करने वाले एक सक्रिय…

खेत में बैल चराते समय दर्ज कराई शिकायत, प्रशासन ने घर पहुंचकर खुलवाया बैंक खाता और बनवाया किसान क्रेडिट कार्ड

Spread the love

Spread the love  छत्तीसगढ़ विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/छत्तीसगढ़ 16 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!