GGU के NSS कैंप में नमाज़ पढ़वाने का मामला: 7 प्रोफेसर्स को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

Spread the love

बिलासपुर । गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) के एनएसएस कैंप में हिंदू छात्रों को जबरन नमाज़ पढ़वाने के आरोप मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की है। मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने इस मामले में एफआईआर रद्द करने की मांग पर दाखिल दोनों याचिकाएं खारिज कर दी हैं। सात प्रोफेसरों को अब कोई अंतरिम राहत नहीं मिली है और न्यायिक प्रक्रिया जारी रहेगी।

क्या है मामला?
26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक कोटा थाना क्षेत्र के शिवतराई गांव में विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए एनएसएस शिविर आयोजित किया गया था। आरोप है कि ईद के दिन शिविर में छात्रों को नमाज़ पढ़ने के लिए मजबूर किया गया। नामजद आरोपियों में शिविर समन्वयक दिलीप झा, मधुलिका सिंह, सूर्यभान सिंह, डॉ. ज्योति वर्मा, प्रशांत वैष्णव, बसंत कुमार और डॉ. नीरज कुमारी शामिल हैं।

कुछ छात्रों ने इस पर आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया और कोटा थाने में केस दर्ज किया गया। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 190, 196(1)(B), 197(1)(B), 197(1)(C), 299, 302 सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

हाईकोर्ट का रुख सख्त
याचिकाकर्ताओं की ओर से एफआईआर को निरस्त करने की मांग की गई थी, लेकिन कोर्ट ने मामले की संवेदनशीलता और छात्र समुदाय पर असर को देखते हुए यह मांग अस्वीकार कर दी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जांच प्रक्रिया को बाधित नहीं किया जा सकता और न्यायिक प्रक्रिया का पालन जरूरी है।

जांच और आगे की कार्रवाई
पुलिस द्वारा मामले की जांच तेजी से जारी है और जल्द ही चार्जशीट दाखिल किए जाने की संभावना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी आंतरिक जांच की प्रक्रिया शुरू करने के संकेत दिए हैं। यह मामला अब न केवल कानूनी, बल्कि शैक्षणिक प्रतिष्ठानों में धार्मिक स्वतंत्रता और अधिकारों की सीमा पर भी बहस का विषय बन गया है।

छात्रों के धार्मिक अधिकारों को लेकर उठे इस विवाद ने विश्वविद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों की सामाजिक और कानूनी ज़िम्मेदारियों को केंद्र में ला दिया है। अब पूरा मामला न्यायिक जांच के दायरे में है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Posts

खेत में बैल चराते समय दर्ज कराई शिकायत, प्रशासन ने घर पहुंचकर खुलवाया बैंक खाता और बनवाया किसान क्रेडिट कार्ड

Spread the love

Spread the love  छत्तीसगढ़ विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/छत्तीसगढ़ 16 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित…

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विभिन्न संत-महात्माओं ने की सौजन्य भेंट, आध्यात्मिक शिक्षा को बढ़ावा देने के निर्णय पर जताया आभार

Spread the love

Spread the love  रायपुर/विशेष रिपोर्ट।       रायपुर 16 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर श्री स्वामी राजीव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!