छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का कहर: 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, समय से पहले पहुंचा मानसून

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की समय से पहले दस्तक ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में बीती रात से लेकर सुबह तक मूसलधार बारिश हुई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में अगले 3 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ये जिले हैं: रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर और दंतेवाड़ा।
यहाँ गरज-चमक के साथ तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हल्की बारिश की भी संभावना, येलो अलर्ट भी जारी

मौसम विभाग के अनुसार, बीते सप्ताह भर से जारी तेज बारिश की रफ्तार अब थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश कई इलाकों में देखने को मिल सकती है। इसके चलते प्रदेशभर में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

16 दिन पहले पहुंचा मानसून, औसत से अधिक वर्षा की उम्मीद

इस बार मानसून ने छत्तीसगढ़ में नॉर्मल डेट से 16 दिन पहले दस्तक दी है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिस्टम अब अंबिकापुर की ओर बढ़ रहा है। समय से पहले मानसून के आगमन के चलते इस वर्ष प्रदेश में औसत से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है।

तापमान में बढ़ोतरी का भी अलर्ट

बारिश के बावजूद मौसम विभाग ने चेताया है कि आगामी दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभव है, जिससे गर्मी और उमस में इजाफा हो सकता है।

बस्तर संभाग में भी बारिश के आसार

बस्तर संभाग के सभी जिलों में आज कुछ स्थानों पर वर्षा के आसार हैं, जबकि अन्य जिलों में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।


बारिश की रफ्तार में उतार-चढ़ाव जारी

पिछले छह दिनों में प्रदेशभर में वर्षा की तीव्रता में लगातार बदलाव देखने को मिला:

शनिवार – 12 स्थानों पर वर्षा

रविवार – 50+ स्थानों पर वर्षा

सोमवार – 17 स्थान

मंगलवार – 27 स्थान

बुधवार – 74 स्थान

गुरुवार – 27 स्थान

शुक्रवार – 25 स्थानों पर कम से कम 10 मिमी वर्षा दर्ज

तापमान अपडेट

सबसे अधिक तापमान: 38.6°C – मुंगेली

सबसे कम तापमान: 23.0°C – पेंड्रारोड

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!