छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत, रानू साहू व अन्य आरोपी जेल से रिहा

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चर्चित कोयला घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस घोटाले में गिरफ्तार किए गए वरिष्ठ अधिकारियों को अंतरिम जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया है। रिहा होने वालों में निलंबित IAS अधिकारी रानू साहू, समीर विश्नोई, राज्य प्रशासनिक सेवा की पूर्व अधिकारी सौम्या चौरसिया, रजनीकांत तिवारी, वीरेन्द्र जायसवाल और संदीप नायक शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी को सशर्त जमानत दी है और उन्हें छत्तीसगढ़ से बाहर रहने का निर्देश दिया गया है। कोर्ट का मानना है कि यदि आरोपी राज्य में रहते हैं, तो इससे गवाहों को प्रभावित करने की आशंका बनी रह सकती है। यही वजह है कि अदालत ने सभी को प्रदेश से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है।

ये हैं शर्तें:

सभी आरोपियों को अपना पासपोर्ट संबंधित अधिकारियों के पास जमा करना होगा।

वे जहां भी निवास करेंगे, उस स्थान की पूरी जानकारी स्थानीय पुलिस थाने में देनी होगी।


बता दें कि इस बहुचर्चित कोल व डीएमएफ (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन) घोटाले में पहली गिरफ्तारी दिसंबर 2022 में सौम्या चौरसिया की हुई थी। इसके बाद जुलाई 2023 में IAS रानू साहू को भी गिरफ्तार किया गया था। इनके साथ अन्य नामों में समीर विश्नोई, रजनीकांत तिवारी, वीरेन्द्र जायसवाल और संदीप नायक शामिल हैं।

29 मई को सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की डबल बेंच ने इस मामले की सुनवाई की थी। वकील फैजल रिजवी ने बताया कि इस मामले में करीब ढाई वर्षों से जांच चल रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने अंतरिम राहत दी है।

यह मामला राज्य की प्रशासनिक और राजनीतिक हलचलों के बीच एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है।

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!