बिलासपुर: स्वाहण गांव में नशे की चपेट में आई एक और ज़िंदगी, 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत

Spread the love

बिलासपुर | ज़िले की ग्राम पंचायत स्वाहण से नशे से जुड़ी एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 24 वर्षीय युवक लखविंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मामला नशे की ओवरडोज, विशेषकर चिट्टे (हेरोइन) के इंजेक्शन से मौत का बताया जा रहा है।

मैदान में बेसुध मिला युवक

घटना की सूचना ग्राम उपप्रधान जसविंद्र सिंह ने पुलिस को दी कि मैहला-स्वाहण लिंक रोड पर एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची स्वारघाट थाना पुलिस ने पाया कि युवक खुले मैदान में बेसुध था और मौके पर उसकी मां, भाई व गांव के अन्य लोग भी मौजूद थे।

इंजेक्शन के निशान से बढ़ा शक

मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक विशेषज्ञ प्रदीप कुमार और उनकी टीम ने शुरुआती जांच में पाया कि युवक के शरीर पर कोई बाहरी चोट या संघर्ष के निशान नहीं थे, लेकिन उसकी बाजू पर ताजा इंजेक्शन का निशान और खून का रिसाव देखा गया। यह नशे की सुई से दी गई संभावित ड्रग डोज की ओर इशारा करता है।

पहले भी गया था नशा मुक्ति केंद्र

परिजनों ने बताया कि लखविंद्र चिट्टे का लती था और कुछ समय पहले उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया गया था। परिवार ने हत्या या साजिश की किसी संभावना से इनकार किया है और इसे नशे की वजह से हुई दुर्भाग्यपूर्ण मौत बताया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

शव को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि स्वारघाट थाना पुलिस आगामी जांच में जुटी हुई है।

जागरूकता की जरूरत

स्वाहण गांव की यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी है कि किस प्रकार ड्रग्स युवाओं की ज़िंदगी निगल रहे हैं। प्रशासन और समाज को मिलकर ऐसे मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने की ज़रूरत है, ताकि कोई और लखविंद्र समय से पहले अपनी ज़िंदगी न गंवाए।

Related Posts

नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! स्कूल परिसर बना जलभराव का तालाब, सड़क भी पानी में डूबी

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। Vachannews विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर। लगातार बारिश के बाद जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरगिट्टी का परिसर और स्कूल तक पहुंचने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!