पटेवा : मोटरसायकल की तेज रफ्तार को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट में दोनों ओर से FIR दर्ज

Spread the love


पिथौरा | पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम छिन्दौली में तेज गति से मोटरसायकल चलाने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध थाना पटेवा में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने काउंटर एफआईआर पंजीबद्ध करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहला पक्ष : श्यामलाल दीवान की शिकायत

ग्राम छिन्दौली निवासी श्यामलाल दीवान के अनुसार, 7 जून 2025 को उन्होंने गांव के युवक रोहन साहू को गलियों में तेज रफ्तार से मोटरसायकल चलाने पर टोका था। उन्होंने कहा कि गांव की संकरी गलियों में तेज गति से वाहन चलाना दुर्घटना को न्योता दे सकता है।

श्यामलाल का आरोप है कि अगली शाम, 8 जून को करीब 5 बजे, जब वह शीतला तालाब के पास बैठे थे, तभी रोहन साहू वहां आया और पुरानी बात को लेकर गाली-गलौच करते हुए लोहे के पंच से सिर पर वार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। उनका प्राथमिक उपचार सियाराम अस्पताल, झलप में किया गया। घटना के चश्मदीदों में धीरज दीवान और श्यामलाल साहू शामिल हैं।

पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर आरोपी रोहन साहू के खिलाफ धारा 115(2)-BNS और 296-BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

दूसरा पक्ष : युवराज साहू की शिकायत

दूसरी ओर, युवराज साहू ने अपनी शिकायत में बताया कि वह एक मोटरसायकल मैकेनिक है और 7 जून को झलप से काम कर लौटते समय जब वह श्यामलाल दीवान के घर के सामने पहुंचा, तो अचानक एक बच्चा उसकी बाइक के सामने आ गया। उसने बाइक रोक ली, मगर इसी बात पर श्यामलाल ने अशब्दों का प्रयोग करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया।

युवराज का यह भी आरोप है कि उसके पिता रोहित कुमार साहू जब बीच-बचाव करने आए, तो श्यामलाल ने उन्हें भी पीटा। युवराज के अनुसार, घटना को पुष्पराज साहू और ईश्वर यादव ने देखा और दोनों ने बीच-बचाव किया।

इस मामले में भी पुलिस ने श्यामलाल दीवान के विरुद्ध धारा 115(2)-BNS और 296-BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

पुलिस का पक्ष

पटेवा थाना पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों द्वारा आरोप-प्रत्यारोप किए गए हैं, जिन पर कानून के तहत काउंटर केस दर्ज कर लिया गया है और अब मामले की तथ्यात्मक जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान एवं गवाहों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

जन्मदिन पर अमर अग्रवाल से मिले झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर राजेंद्र…

शिक्षा को विकास की पहली सीढ़ी मानते हैं ग्राम पंचायत गोर के सरपंच, बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर संकल्पित

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     पंचायत की कमान संभालने के पीछे स्पष्ट उद्देश्य—गांव में शिक्षा का स्तर बढ़ाना और बच्चों को विकास की मुख्यधारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!