छत्तीसगढ़ में कोरोना फिर से सक्रिय, रायपुर में सर्वाधिक मरीज, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Spread the love

रायपुर । देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। कई राज्यों में नए मामले सामने आने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6491 हो गई है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ भी इससे अछूते नहीं हैं। छत्तीसगढ़ में आज 6 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 44 हो गई है। इनमें से 40 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

अब तक राज्य में कुल 50 कोरोना मामले सामने आ चुके हैं। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के बाद बालोद भी कोरोना की जद में आ गया है। आंकड़ों के अनुसार

रायपुर में अब तक 31 मरीज

बिलासपुर में 12

दुर्ग में 5

बालोद और बस्तर में 1-1 मरीज मिले हैं।

पिछले शुक्रवार को 1183 लोगों की जांच की गई थी, जिनमें से 17 पॉजिटिव पाए गए। इनमें सर्वाधिक 11 रायपुर, 5 बिलासपुर और 1 दुर्ग का मरीज शामिल है।

लक्षण सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमित मरीजों में अधिकांश को सामान्य सर्दी-खांसी, हल्का बुखार और गले में खराश जैसे लक्षण हैं। ऐसे में अस्पताल में भर्ती की जरूरत नहीं पड़ी है। सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर है।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समय पर सैंपल जांच, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और जरूरी स्वास्थ्य सर्वेक्षण सुनिश्चित किया जाए। कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर जांच की जा रही है और उनके निवास क्षेत्रों में टीम भेजी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ से बचें, मास्क पहनें, और जरूरत महसूस होने पर जांच करवाएं। फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्क रहना जरूरी है।

Related Posts

जन्मदिन पर अमर अग्रवाल से मिले झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर राजेंद्र…

शिक्षा को विकास की पहली सीढ़ी मानते हैं ग्राम पंचायत गोर के सरपंच, बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर संकल्पित

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     पंचायत की कमान संभालने के पीछे स्पष्ट उद्देश्य—गांव में शिक्षा का स्तर बढ़ाना और बच्चों को विकास की मुख्यधारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!