गाजीपुर के ढाबे पर रोती मिली सोनम, भाई से बात करने की जिद, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Spread the love

मेघालय हत्याकांड में जहां एक ओर पुलिस की जांच लगातार तेज़ हो रही है, वहीं दूसरी ओर गाजीपुर में जो कुछ सामने आया, उसने इस मर्डर मिस्ट्री को और भी चौंकाने वाला बना दिया है। पति राजा रघुवंशी की हत्या के बाद लापता हुई सोनम रघुवंशी आखिरकार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक ढाबे पर बदहवास हालत में मिली।



रात 1 बजे ढाबे पर पहुँची रोती हुई सोनम

काशी ढाबा के संचालक साहिल यादव ने बताया कि सोनम रात करीब 1 बजे ढाबे पर पहुँची थी। वह रो रही थी और घबराई हुई लग रही थी। उसने अपने परिवार से बात करने के लिए साहिल से फोन मांगा। फोन मिलते ही उसने अपने भाई को कॉल किया और फूट-फूटकर रोने लगी। ढाबा मालिक ने खुद भी परिवार से बात कर उन्हें सोनम की लोकेशन दी।



ढाबा संचालक ने की पुलिस को सूचना

सोनम की हालत देखकर साहिल यादव ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। रात करीब 2:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और सोनम को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां उसे प्राथमिक इलाज के बाद वन स्टॉप सेंटर भेजा गया।



सिर्फ भाई से बात करने की जिद करती रही सोनम

सीओ सिटी जब सोनम से पूछताछ करने पहुंचे, तब भी वह केवल अपने भाई से बात करने की जिद करती रही। पूछताछ के लिए मानसिक रूप से वह तैयार नहीं थी और बार-बार रो रही थी। इससे पहले भी उसने ढाबा मालिक के फोन से भाई से बात की थी।

गाजीपुर एसपी ने बताया पूरी कार्यवाही

गाजीपुर के एसपी सैयद इराज़ राजा ने जानकारी दी कि सोनम को काशी ढाबे पर मिलने की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया और फिर वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। मेघालय और मध्यप्रदेश पुलिस से संपर्क किया गया है, जो जल्द ही जांच के लिए गाजीपुर पहुंचेंगी।

मेघालय डीजीपी ने सोनम पर लगाए गंभीर आरोप

मेघालय पुलिस के अनुसार, सोनम ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश की मास्टरमाइंड थी। वह अपने प्रेमी और अन्य साथियों के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम देने के बाद फरार हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में सोनम समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

लव-मर्डर, फरारी और ढाबे तक का सफर

शिलांग में हनीमून पर गए नवविवाहित जोड़े की यह प्रेम कहानी अब एक जघन्य हत्या और धोखे की कहानी बन चुकी है। राजा की हत्या के बाद सोनम का ग़ायब हो जाना, फिर उत्तर प्रदेश के एक ढाबे पर उसका रोते-बिलखते मिलना, इस पूरी घटना को एक हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री में बदल देता है।

अब पूरा देश यह जानना चाहता है कि आखिर एक नई नवेली दुल्हन ने अपने पति को मौत की नींद सुलाने की ऐसी खौफनाक योजना क्यों रची। पुलिस की अगली जांच और कोर्ट की प्रक्रिया इस गुत्थी के अंतिम सिरों को सुलझा सकती है।

Related Posts

राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

Spread the love

Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

Spread the love

Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!