कोरबा-पतरापाली नेशनल हाईवे पर नियम विरुद्ध रंबल स्ट्रिप्स बने दुर्घटना का कारण, दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा प्रभावित

Spread the love

कोरबा पाली, 12 जून 2025
पतरापाली (बगदेवा) से सुतर्रा होते हुए कटघोरा तक बने नेशनल हाईवे मार्ग पर यात्रियों को असहज करने वाली गंभीर समस्या सामने आई है। हाइवे के मध्य लगाए गए रंबल स्ट्रिप्स को नियमनुसार नहीं बनाया गया, जिससे वाहन चालकों को लगातार झटके और कंपन का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या दोपहिया और चारपहिया दोनों तरह के वाहन चालकों के लिए परेशानी और दुर्घटनाओं का कारण बनती जा रही है।

विशेष रूप से पाली-बगदेवा के बीच स्थित मुनगाडीह पुल के पास बने रंबल स्ट्रिप्स इतने खतरनाक हैं कि कई बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर चुके हैं और घायल हो चुके हैं। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याओं वाले यात्रियों के लिए यह मार्ग गंभीर स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न कर रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे झटके रीढ़ की हड्डी, मांसपेशियों और जोड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे कमर दर्द और स्थायी चोट तक हो सकती है।

तकनीकी मानकों से परे निर्माण

नियमों के अनुसार रंबल स्ट्रिप्स को सड़क की दिशा के लंबवत इस तरह बनाया जाता है कि वाहन के चालक को श्रव्य चेतावनी (गड़गड़ाहट की आवाज) और हल्का कंपन महसूस हो। यह अलर्ट ड्राइविंग के दौरान नींद या एकाग्रता भंग जैसी स्थितियों में दुर्घटना से बचाव में सहायक होता है। लेकिन इस मार्ग पर बनाए गए स्ट्रिप्स अत्यधिक उबड़-खाबड़ और गहराई वाले हैं, जिससे वाहन नियंत्रण में कठिनाई हो रही है और सस्पेंशन सिस्टम भी जल्दी खराब हो रहा है।

परियोजना निर्माण और जिम्मेदारी

इस फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना को मेसर्स दिलीप बिल्डकॉन कंपनी द्वारा निर्मित किया गया है। नेशनल हाईवे डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत पतरापाली से कटघोरा तक सड़क विस्तार किया जा रहा है, जिसमें सुतर्रा तक का कार्य पूर्ण हो चुका है। मगर निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की अनदेखी अब उजागर होने लगी है।

जनता की मांग और प्रशासन से अपेक्षा

स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने मांग की है कि इन अमानक रंबल स्ट्रिप्स को या तो हटाया जाए या नियमानुसार पुनः तैयार किया जाए, ताकि ये सुरक्षा उपकरण दुर्घटनाओं से बचाव करें, न कि स्वयं दुर्घटना का कारण बनें।

प्रशासन और संबंधित विभागों से अपेक्षा है कि वे इस ओर शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक सुधार करें, जिससे आमजन को राहत मिल सके और यात्रा मार्ग सुरक्षित बनाया जा सके।

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!