रायपुर | 10 जून 2025
ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर महिला कल्याण समाज द्वारा भक्ति और सामूहिक आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर एक भव्य आयोजन किया गया। मंगलवार को इंदिरा विहार स्थित रामेश्वरम शिवालय मंदिर में शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा तथा आरती का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भक्तिभाव से भगवान हनुमान की स्तुति की। भजन, पाठ और आरती के बाद भगवान को भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता, धार्मिक जागरूकता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।
इस भक्ति आयोजन में शामिल होने वाली प्रमुख महिलाओं में श्रीमती नीति श्रीवास्तव, माधुरी तिवारी, शेफाली घोष, माया कपाले, सरला शर्मा, रेखा गुल्ला, नागमणि राव, सविता ठाकुर, आभा पांडे, गीता रावत, प्रभा शुक्ला, सुप्रभा आचार्य, माया राव, इंदु तिवारी, अन्नपूर्णा पवार और शशि मेहर सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं, जिन्होंने अपनी सहभागिता से कार्यक्रम को सफल और स्मरणीय बनाया।
आयोजन के समापन पर सभी महिलाओं ने एक स्वर में हनुमान जी की आरती की और सामाजिक समरसता के साथ कार्यक्रम का आनंद उठाया। महिला कल्याण समाज ने आगे भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर करने की घोषणा की है।







