पाली : नए थाना प्रभारी से पत्रकारों ने किया सौजन्य भेंट, अपराधों पर सख्ती से रोक लगाने व शांति व्यवस्था कायम रखने थाना इंचार्ज ने दिया आश्वासन

Spread the love

कोरबा पाली पाली थाना के नए प्रभारी (उप निरीक्षक) जितेंद्र यादव से बीते दिनों क्षेत्र के पत्रकारों ने सौजन्य भेंट की और उनका स्वागत किया। इस दौरान थाना प्रभारी ने सभी पत्रकारों से जान पहचान की और बात करते हुए उन्होंने कहा कि आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, अवैध तरीके से हो रहे शराब बिक्री पर रोक, शराब तस्करी पर शिकंजा, शांति व्यवस्था कायम रखना व नागरिकों के बीच पुलिस की बेहतर कार्य कुशलता एवं छवि प्रस्तुत करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस पब्लिक समन्वय बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक समय- समय पर बुलाई जाएगी।

जितने भी पैंडिंग मामले है उनका निष्पादन जल्द करने की कोशिश की जाएगी, आपसी भाईचारा एवं सदभाव बना रहे इसके लिए पुलिस लगातार ग्रामीणों से संपर्क बनाकर कार्य करेगी। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा का भी पूर्ण आश्वासन देते हुए कहा कि यदि किसी पत्रकारों के साथ कोई दुर्व्यवहार या घटना घटित होती है तो वे इसकी सूचना तत्काल उन्हें दे, समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। थाना प्रभारी से पत्रकारों ने अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।

इस दौरान प्रभारी श्री यादव ने कहा कि क्षेत्र के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त किया हूँ, जिसमे अंधविश्वास, नशाखोरी, चोरी, मारपीट जैसे मामले व्याप्त है। जिसे लेकर उचित कार्यवाही और लोगों को जागरूक करते हुए मामलों का निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने आम लोगो से अपील करते हुए कहा है कि थाना से किसी प्रकार का भी कार्य हो तो बेझिझक होकर थाना आये अथवा डायल 112 या मोबाइल नंबर क्रमांक- 9479193315 पर संपर्क करें। क्षेत्रवासियों की मदद व सुरक्षा के लिए पुलिस चौबीसों घण्टे थाना में उपलब्ध है।

उन्होंने थाना क्षेत्र में घटित होने वाले किसी भी प्रकार के घटना, दुर्घटना, वारदात मामले में उपस्थित पत्रकारों से अपने- अपने स्तर पर सहयोग करने की अपेक्षा की, जिस पर पत्रकारों ने भी भरोसा दिलाया। इस मौके पर पत्रकार कमल वैष्णव, दीपक शर्मा, कमल महंत, गणेश महंत, शंकर दीवान, संतराम पटेल, सुरेंद्र ठाकुर, रितेश जायसवाल, सूरज कश्यप, ओम जायसवाल, विजय दुबे, विक्की अग्रवाल, तारकेश्वर पटवा, विशाल मोटवानी, सोना ताम्रकार, हिमांशु डिक्सेना, मनोज डिक्सेना, शशिमोहन कोसला, गौतम राज, ज्ञानशंकर तिवारी सहित क्षेत्र के अन्य पत्रकार उपस्थित थे।

Related Posts

पत्थलगांव स्पेशल: ‘अन्नपूर्णा’ में खाद का तड़का, अधिकारियों की बल्ले-बल्ले और किसान का ‘ऑनलाइन’ कटा चालान!

Spread the love

Spread the love    जशपुर/पत्थलगांव। विशेष रिपोर्ट।       छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का गृह ज़िला जशपुर इन दिनों विकास की ऐसी ‘उर्वरक’ बयार महसूस कर…

जयपुर POCSO विशेष अदालत का बड़ा फैसला: IPS को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    जयपुर । विशेष रिपोर्ट।       पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!