अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, एयर इंडिया का बोइंग 787 क्रैश – 241 यात्रियों की मौत, सिर्फ एक बचा

Spread the love

गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार दोपहर एक भीषण विमान हादसा हुआ, जब एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट AI171 टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद मेघानीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान था, जिसमें कुल 254 लोग सवार थे, जिनमें 242 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे।

हादसे की भयावह तस्वीरें: केवल एक यात्री जीवित

विमान में सवार 241 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि चमत्कारी रूप से केवल एक यात्री – रमेश विश्वास – इस हादसे में जीवित बचे हैं। उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी दुखद मृत्यु हुई है।

सिविल अस्पताल की बिल्डिंग को भी नुकसान

हादसे में अहमदाबाद के सिविल अस्पताल की “अतुल्यम” बिल्डिंग को भी क्षति पहुंची है, जहां डॉक्टरों का आवासीय परिसर था। उस समय इमारत में मौजूद करीब 50-60 डॉक्टरों में से कम से कम 15 घायल बताए जा रहे हैं। विमान के गिरते ही इलाके में भीषण आग लग गई और चारों ओर धुएं का गुबार छा गया।

पहचान मुश्किल, DNA जांच जारी

हादसे के बाद शव इस कदर झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान संभव नहीं हो पा रही है। प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान के लिए परिजनों से DNA सैंपल लिए जा रहे हैं।

फ्लाइट में नागरिकों की राष्ट्रीयता

एयर इंडिया के अनुसार, फ्लाइट में:

169 भारतीय नागरिक

53 ब्रिटिश नागरिक

7 पुर्तगाली नागरिक

1 कनाडाई नागरिक
सवार थे।

एयरपोर्ट दीवार से टकराया विमान

बताया जा रहा है कि फ्लाइट दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। लेकिन टेकऑफ के कुछ ही पलों में यह एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हो गया।

तत्काल राहत कार्य शुरू, हेल्पलाइन जारी

घटना की सूचना मिलते ही NDRF, फायर ब्रिगेड और एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। एयर इंडिया और प्रशासन ने घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया है। यात्रियों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

जांच शुरू, DGCA सक्रिय

दुर्घटना के कारणों की जांच DGCA और अन्य एजेंसियों द्वारा शुरू कर दी गई है। विमानन मंत्री ने इस हादसे को “भारत के विमानन इतिहास की एक बेहद दुखद और गंभीर घटना” बताया है।

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!