रायपुर : चिखली रेत खदान क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, तीन वाहन जब्त

Spread the love

रायपुर। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। इसी कड़ी में खनिज विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को चिखली रेत खदान की सीमा से लगे ग्राम सिरपुर (महानदी क्षेत्र) में बड़ी कार्रवाई की है।

इस दौरान तीन चैन माउंटेन मशीनों को रेत का अवैध उत्खनन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। खनिज विभाग के अनुसार, बिना वैध अभिवहन पास के खनिज निकालना कानूनन अपराध है। जब्त किए गए तीनों वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से तुमगांव थाना परिसर में खड़ा किया गया है।

खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत कार्रवाई की जाएगी। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा। इस अपराध के लिए 2 से 5 वर्ष की सजा का प्रावधान है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि पहले भी खनिज पट्टेदारों और खनिज परिवहनकर्ताओं को सख्त हिदायत दी गई थी कि बिना वैध अनुमति और पास के खनिज उत्खनन, परिवहन या भंडारण करना दंडनीय अपराध है।

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज कारोबार पर नियंत्रण के लिए यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Posts

खबर का असर: बसंतपुर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत मामले में जागा प्रशासन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेंगे जांच; 10 अगस्त को बयान दर्ज कराने नोटिस जारी

Spread the love

Spread the love    बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)। विशेष रिपोर्ट।       बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) बसंतपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय पत्रकार रामहरि गुप्ता द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के…

दशमेश पब्लिक स्कूल में गूंजी नशामुक्ति की हुंकार, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा को लेकर छात्रों को किया जागरूक

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।         सरगुजा। सरगुजा पुलिस एवं जिले के स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘नवा बिहान’ नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!