तेज रफ्तार अज्ञात डिजायर कार की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत, बसना थाना क्षेत्र में हादसा

Spread the love


बसना । बसना थाना अंतर्गत ग्राम पर्रापाठ में नेशनल हाइवे-53 (NH-53) पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात डिजायर कार ने बाइक सवार को साइड से टक्कर मार दी।

ग्राम बरपेलाडीह निवासी हरीश चंद्र मानिकपुरी ने बताया कि 12 जून को वह अपने मित्र जहीत चौहान के साथ दोपहर करीब 1 बजे मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 GY 6828) से ग्राम पंचायत जगदीशपुर निजी काम से गया था। काम निपटाकर जब दोनों वापस लौट रहे थे, उसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे ग्राम पर्रापाठ स्थित NH-53 पर यात्री प्रतीक्षालय के पास पीछे से आई एक अज्ञात डिजायर कार ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बसना लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जहीत चौहान को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पर बसना पुलिस ने अज्ञात डिजायर कार चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1)-BNS, 125(ए)-BNS एवं 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने दुर्घटनास्थल पर गति नियंत्रण के लिए ट्रैफिक ब्रेकर या संकेत बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Posts

खबर का असर: बसंतपुर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत मामले में जागा प्रशासन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेंगे जांच; 10 अगस्त को बयान दर्ज कराने नोटिस जारी

Spread the love

Spread the love    बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)। विशेष रिपोर्ट।       बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) बसंतपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय पत्रकार रामहरि गुप्ता द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के…

दशमेश पब्लिक स्कूल में गूंजी नशामुक्ति की हुंकार, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा को लेकर छात्रों को किया जागरूक

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।         सरगुजा। सरगुजा पुलिस एवं जिले के स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘नवा बिहान’ नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!