तेज रफ्तार कार ने ली चार जिंदगियां, नशे में धुत चालक ने दो बाइक को मारी टक्कर

Spread the love


पेंड्रा । जिले के अंतिम छोर पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दो बाइक पर सवार चार दोस्त बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। पेंड्रा थाना क्षेत्र के मझगवां में एक तेज रफ्तार कार ने दोनों बाइकों को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही सभी की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, हादसे का कारण कार चालक का नशे में होना बताया गया है। मृतकों की पहचान गंगाराम गंधर्व (25, निवासी गिरारी), रामावतार गोंड (30, निवासी कुदरी), भूपेंद्र गोंड (28, निवासी बरघाट) और शानू केंवट (22, निवासी बंधी) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि कार चालक स्नेहिल गुप्ता मरवाही की ओर तेज रफ्तार में जा रहा था। मझगवां के पास वह नियंत्रण खो बैठा और दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार एक पेड़ से जा टकराई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

कार चालक खुद भी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। एएसपी ओम चंदेल ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से वाहन चलाने और नशे में गाड़ी चलाने जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सभी शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related Posts

अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त

Spread the love

Spread the love  रायपुर/छत्तीसगढ़ विशेष रिपोर्ट।     रायपुर, 24 जून 2026/ छत्तीसगढ़ में अब अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ पहले से कहीं अधिक सख्त…

बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि, नवानगर मंडल में राष्ट्रवाद का गूंजा संदेश

Spread the love

Spread the love  सरगुजा/अंबिकापुर सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।     भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर नवानगर मंडल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!