पिथौरा : मंदिर दर्शन के दौरान दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत

Spread the love

महासमुंद के डोंगरीपाली कुंभकाल मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मोटरसायकल की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चैतराम ध्रुव ग्राम अमलीडीह निवासी अपने साथी लक्ष्मीनारायण साहू के साथ मोटरसायकल क्रमांक CG 06 GS 4156 से कुंभकाल मंदिर डोंगरीपाली दर्शन के लिए जा रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे वे घर से निकले और शाम लगभग 4.30 बजे मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे मोटरसायकल क्रमांक CG 06 HB 3745 के चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उनके मोटरसायकल को टक्कर मार दी।

हादसे में चैतराम ध्रुव को सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं और लक्ष्मीनारायण साहू के हाथ-पैर में चोटें आईं। दोनों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी पिथौरा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चैतराम ध्रुव को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मीनारायण साहू का इलाज जारी है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया

Related Posts

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

Spread the love

Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Spread the love

Spread the love        रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय रेल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत ₹755 करोड़ की लागत से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!