तेन्दुकोना : तलवार लहराकर दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

Spread the love

तेन्दुकोना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुसरूपाली में जमीनी विवाद के चलते एक युवक ने तलवार लहराकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम खुसरूपाली निवासी रघुराम साहू ने थाना तेन्दुकोना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 17 जून 2025 की रात्रि लगभग 9 बजे गांव के हरिश ठाकुर पिता धीरसिंग ठाकुर उसके घर के पास आया और तलवार लहराते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि यदि परिवार की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई तो वह हत्या कर देगा

पीड़ित ने बताया कि इस घटना को उसके परिवार के सदस्य थानु राम साहू, जानकी साहू, केशर साहू तथा गांव की फिरो बाई ने भी देखा है। घटना से घबराए रघुराम साहू ने गांव के प्रमुखों की बैठक के बाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी हरिश ठाकुर के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

 

 

Related Posts

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

Spread the love

Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Spread the love

Spread the love        रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय रेल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत ₹755 करोड़ की लागत से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!