कोरबा : दिव्यांग युवक ने ट्रेलर के नीचे कूदकर दी जान, CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना

Spread the love

कोरबा। शहर के बालको थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दिव्यांग युवक ने चलते ट्रेलर के पिछले पहिए के नीचे खुद को लेटा दिया और जान दे दी। यह भयावह दृश्य आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिससे घटना की असली तस्वीर सामने आई है।

घटना सुबह करीब 6:15 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान परसाभाठा निवासी कन्हैया देवांगन (हेल्पर सुपरवाइजर, एके सिन्हा कंपनी) के रूप में हुई है। वह पैर से दिव्यांग था और प्रतिदिन की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था।

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया कि जब ट्रेलर का केबिन आगे बढ़ गया, तब युवक तेजी से दौड़ते हुए पिछले पहिए के पास गया और खुद को ट्रेलर के नीचे लेटा दिया। पहिए के गुजरने के बाद भी वह कुछ देर तक जीवित था और तड़पता रहा, लेकिन वहां से गुजरते लोग महज तमाशबीन बने रहे। किसी ने न एंबुलेंस बुलाई, न डायल 112 को सूचना दी। आखिरकार उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया।

सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि बालको थाना पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। युवक के इस कदम के पीछे के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों में घटना के बाद से गहरी संवेदना और अफसोस है कि यदि वक्त पर मदद मिलती, तो शायद युवक की जान बच सकती थी।

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!