नौकरी के नाम पर 3.50 लाख की ठगी : फर्जी जॉइनिंग लेटर थमाकर महिला से रकम ऐंठी, मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। साईं ट्रस्ट में नौकरी लगाने का झांसा देकर 3.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने धरदबोचा है। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय खिलेंद्र कुमार साहू के रूप में हुई है, जो बालोद जिले के नवागांव के चेन्द्रीबंध मरारपारा का निवासी है।

आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला को जीपी कोऑर्डिनेटर के पद पर नियुक्ति का झांसा दिया था। महिला से भर्ती प्रक्रिया के नाम पर फोन पे और नकद मिलाकर कुल 3.50 लाख रुपये वसूले गए। इतना ही नहीं, विश्वास दिलाने के लिए उसे फर्जी जॉइनिंग लेटर भी सौंप दिया गया।

काफी समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली, तो महिला को ठगी का एहसास हुआ और उसने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।

एसपी भावना गुप्ता के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सफलता मिली और आरोपी को रायपुर के भाठागांव स्थित ढेबर सिटी से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में खिलेंद्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि यह पूरा फर्जीवाड़ा उसने अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नौकरी के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति या एजेंसी को पैसे न दें और किसी भी संदेहजनक गतिविधि की तुरंत जानकारी पुलिस को दें।

Related Posts

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

Spread the love

Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Spread the love

Spread the love        रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय रेल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत ₹755 करोड़ की लागत से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!