जुलाई से महंगी हो सकती है बिजली, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा 50 रुपये तक का मासिक भार

Spread the love

रायपुर। राज्य के करीब 64 लाख बिजली उपभोक्ताओं को जुलाई महीने से झटका लग सकता है। बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी के चलते उपभोक्ताओं को हर माह औसतन 20 से 50 रुपये तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने प्रति यूनिट 15 से 20 पैसे की वृद्धि का प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग को भेजा है।

कंपनी ने बताया कि वर्तमान में बिजली आपूर्ति पर उसे करीब 4,550 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है। घाटे की भरपाई और संचालन में संतुलन लाने के लिए दरों में वृद्धि आवश्यक है। बिजली कंपनी का कहना है कि घरेलू, कृषि और लघु व मध्यम व्यापारिक उपभोक्ताओं को दी जा रही सब्सिडी के चलते कंपनी पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।

इस प्रस्ताव पर 19 और 20 जून को आयोग में दो दिवसीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया था। आयोग में सदस्यों की नियुक्ति के बाद अब टैरिफ पर अंतिम निर्णय की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनसुनवाई में मिले सुझावों और आपत्तियों को संकलित कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसके बाद टैरिफ में संशोधन पर निर्णय लिया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी जून में बिजली दरें बढ़ाई गई थीं। अब एक बार फिर दरों में संभावित वृद्धि से आम उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। हालांकि, अंतिम निर्णय आने तक उपभोक्ताओं को टैरिफ की पुष्टि का इंतजार करना होगा।

Related Posts

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

Spread the love

Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Spread the love

Spread the love        रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय रेल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत ₹755 करोड़ की लागत से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!