बिलासपुर : गाली देने से मना करना पड़ा महंगा, लाठी हमले में बुजुर्ग की मौत, परिवार के तीन सदस्य घायल

Spread the love

बिलासपुर। जिले के हिर्री थाना अंतर्गत अटर्रा गांव में मानवता को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। मंदिर परिसर में गाली-गलौज से मना करने पर दो भाइयों ने एक परिवार पर लाठी से हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना 19 जून की शाम की है, जब राम लाल बघेल नामक युवक मंदिर के पास अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर रहा था। इसे देख ग्रामीण रामशंकर निषाद ने आपत्ति जताई। बात इतनी बढ़ गई कि राम लाल अपने भाई जीवन बघेल के साथ रामशंकर के घर जा पहुंचा और लाठी से पूरे परिवार पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान बीच-बचाव कर रहे बुजुर्ग प्यारे लाल निषाद को सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे वे मौके पर ही अचेत हो गए। वहीं रामशंकर निषाद और उनकी पत्नी चंद्रिका निषाद भी घायल हो गए। घायलों को पहले सरगांव अस्पताल लाया गया और फिर गंभीर स्थिति में सिम्स, बिलासपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान प्यारे लाल की मौत हो गई।

चंद्रिका निषाद की शिकायत पर हिर्री पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस टीम मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!