अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जशपुर में आयोजित हुआ भव्य योग कार्यक्रम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया योगाभ्यास

Spread the love

जशपुर नगर, छत्तीसगढ़ | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर नगर स्थित रणजीता स्टेडियम में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लेकर योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्कूली बच्चे और स्थानीय नागरिकों ने भी योग किया।

इस विशेष अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव, समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जशपुर विधायक रायमुणी भगत, जिला कलेक्टर रोहित व्यास सहित कई गणमान्य अतिथि मंच पर उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “योग न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत और संतुलित करता है। हमें इसे अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।” उन्होंने सभी लोगों से नियमित रूप से योग करने की अपील की।

कार्यक्रम में जिले के सभी क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, वहीं स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री के साथ योगाभ्यास में भाग लिया। यह आयोजन जिले में स्वास्थ्य जागरूकता और योग के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

संपूर्ण आयोजन उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ, जिसमें योग के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता साफ दिखाई दी।

Related Posts

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Spread the love

Spread the love        रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय रेल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत ₹755 करोड़ की लागत से…

खेत में बैल चराते समय दर्ज कराई शिकायत, प्रशासन ने घर पहुंचकर खुलवाया बैंक खाता और बनवाया किसान क्रेडिट कार्ड

Spread the love

Spread the love  छत्तीसगढ़ विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/छत्तीसगढ़ 16 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!