बीजापुर में माओवादियों की बर्बरता का खुलासा, तीन लोगों की हत्या के मामले में पांच नक्सली गिरफ्तार

Spread the love

छत्तीसगढ़ में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की सख्त कार्रवाई जारी है। बीजापुर जिले के पेद्दाकोरमा गांव में हुई तीन लोगों की नृशंस हत्या के मामले में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी हाल ही में गांव में एक जन अदालत लगाकर की गई हत्या में शामिल थे।

गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में रितेश मोड़ियम, मिटू मोड़ियम, आयती मोड़ियम, मंगली हपका और पायकी मोड़ियम शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इन माओवादियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर तीन निर्दोष लोगों को पहले बेरहमी से पीटा, फिर रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी थी।

बताया जा रहा है कि मारे गए तीनों पीड़ित, आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व माओवादी कमांडर दिनेश मोड़ियम के रिश्तेदार थे। इसी वजह से माओवादियों ने उन्हें टारगेट किया और प्रतिशोध की भावना से निर्ममता पूर्वक मार डाला।

पुलिस ने इस घटना को बेहद गंभीर बताया है और गिरफ्तार माओवादियों के खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि शीर्ष माओवादी नेताओं के मारे जाने और लगातार हो रही कार्रवाई से नक्सली संगठन बौखलाया हुआ है, और अब आम नागरिकों को निशाना बना रहा है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है, लेकिन सुरक्षा बलों की तैनाती और लगातार कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे भयभीत न हों और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा बलों को दें।

Related Posts

खेत में बैल चराते समय दर्ज कराई शिकायत, प्रशासन ने घर पहुंचकर खुलवाया बैंक खाता और बनवाया किसान क्रेडिट कार्ड

Spread the love

Spread the love  छत्तीसगढ़ विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/छत्तीसगढ़ 16 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित…

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विभिन्न संत-महात्माओं ने की सौजन्य भेंट, आध्यात्मिक शिक्षा को बढ़ावा देने के निर्णय पर जताया आभार

Spread the love

Spread the love  रायपुर/विशेष रिपोर्ट।       रायपुर 16 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर श्री स्वामी राजीव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!