नयापारा खुर्द में अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Spread the love

महासमुंद। पिथोरा ब्लॉक के नयापारा खुर्द गांव में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलवाया। यह कार्रवाई नवागांव खुर्द के निवासी लोकनाथ डडसेना द्वारा बड़े झाड़ के जंगल क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण को लेकर की गई।

सूत्रों के अनुसार, डडसेना द्वारा बिना वैधानिक स्वीकृति के वन क्षेत्र में मकान निर्माण किया गया था, जिसकी शिकायत मिलने के बाद मामला तहसील कार्यालय पिथोरा में विचाराधीन था। तहसीलदार, एसडीएम पिथोरा और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 248 के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

वहीं, अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई को लेकर प्रभावित परिवार ने प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के यह कार्यवाही की गई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में कई अन्य लोग घासभूमि पर तीन मंजिला भवन बना चुके हैं, लेकिन कार्रवाई केवल उनके खिलाफ की गई, जिससे यह कार्यवाही पक्षपातपूर्ण प्रतीत होती है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई कानून के तहत की गई है और भविष्य में भी अवैध अतिक्रमण पर इसी तरह की सख्ती जारी रहेगी।

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!