बिलासपुर । विश्व योग दिवस के अवसर पर हरिहर ऑक्सीजोन की ओर से कोन्हेर गार्डन, बिलासपुर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व हरिहर ऑक्सीजोन के संयोजक श्री भुवन वर्मा ने किया।
योग सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक श्री रिंकू भाटिया, श्री एस.पी. रजक, श्रीमती मोना बोर्डके तथा हास्य योग प्रशिक्षक श्री मोहित श्रीवास द्वारा किया गया। सुबह 6:30 बजे से 8:00 बजे तक चले इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
योगाभ्यास के साथ-साथ प्रतिभागियों ने ध्यान और हास्य योग के माध्यम से मानसिक शांति एवं स्वास्थ्य का अनुभव किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।







