बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार चहारदीवारी से टकराई, तीन की मौत, दो गंभीर घायल

Spread the love

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी चहारदीवारी से टकरा गई।

यह दर्दनाक घटना सकरी थाना क्षेत्र के काठाकोनी गांव के पास दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांच ग्रामीण बिलासपुर से बोरवेल खनन कार्य निपटाकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में कार की रफ्तार अचानक बेकाबू हो गई और वह जोरदार टक्कर के साथ चहारदीवारी से जा भिड़ी।

मौके पर तीन की मौत, दो अस्पताल में भर्ती
हादसे में सुरेश वासुदेव (32), पवन रात्रे (40) और विजय राजपूत (28) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोनू उर्फ रामलाल यादव (30) और जयंत वैष्णव (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

दीवार उखड़ गई, दरवाजे टूटकर उड़ गए
सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि कार की गति अत्यधिक थी। टक्कर इतनी तेज थी कि चहारदीवारी के पांच मजबूत खंभे जमीन से उखड़ गए और कार के दाईं ओर के दरवाजे टूटकर दूर जा गिरे। टक्कर के बाद कार सवार बाहर गिर पड़े, जिससे उनकी जान चली गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Posts

कानून व्यवस्था संभालने पहुंचे डायल-112 जवान पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर/स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम पर एक…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

Spread the love

Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!