राजधानी में दिनदहाड़े सनसनीखेज हमला: पत्नी पर हंसिए से जानलेवा वार, दुधमुंहा बच्चा भी जख्मी

Spread the love

रायपुर । राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार को एक व्यक्ति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी पर हंसिए से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, वहीं उसके साथ मौजूद दुधमुंहे बच्चे को भी चोटें आई हैं। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीते तीन वर्षों से अपने पति युगांधर परमार से अलग रह रही है और वर्तमान में राजातालाब क्षेत्र में किराये के मकान में रहती है। महिला झाड़ू-पोछा का काम कर जीवन यापन कर रही है। शनिवार को वह अग्रवाल सायकल शोरूम (माता गैरेज के पीछे) में सफाई का काम कर रही थी।

काम खत्म कर जब वह बाहर निकली, तो उसका पति पहले से ही वहां मौजूद था। उसने महिला से मंदिर हसौद चलने की जिद की, लेकिन महिला के इनकार करने पर उसने अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। बात यहीं नहीं रुकी—आरोपी युगांधर ने महिला पर पहले हाथ-मुक्कों से हमला किया, फिर हंसिए से वार कर दिया।

हमले में महिला की पीठ और पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरान महिला की गोद में उसका मासूम बच्चा भी था, जिसे भी हल्की चोटें लगी हैं। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर महिला की जान बचाई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

Related Posts

जन्मदिन पर अमर अग्रवाल से मिले झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर राजेंद्र…

शिक्षा को विकास की पहली सीढ़ी मानते हैं ग्राम पंचायत गोर के सरपंच, बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर संकल्पित

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     पंचायत की कमान संभालने के पीछे स्पष्ट उद्देश्य—गांव में शिक्षा का स्तर बढ़ाना और बच्चों को विकास की मुख्यधारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!