गसौड़ में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, परिजनों ने जताया कोई शक नहीं

Spread the love

बिलासपुर, — बिलासपुर जिले के बरमाणा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गसौड़ में एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 29 वर्षीय शुभम शर्मा, निवासी गांव गसौड़, डाकघर जुखाला के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुभम पिछले कुछ समय से इंफेक्शन से जूझ रहा था, हालांकि हाल ही में उसकी तबीयत में कुछ सुधार था। शुक्रवार को उसने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर वह स्वयं ही इलाज के लिए पास के मार्कंड अस्पताल पहुंचा। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण वहां से उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं, जिनमें उन्होंने किसी तरह के संदेह से इनकार किया है। परिजनों ने बताया कि शुभम ने स्वयं उन्हें बताया था कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है और वह अपनी मर्जी से अस्पताल गया था।

पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Related Posts

बिलासपुर में भीषण आग से मची तबाही! आहूजा टीवी सेंटर का लाखों का सामान जलकर राख

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में आग की लपटों से मचा हड़कंप, भाजपा कार्यालय के पास दुकान में भीषण अग्निकांड…

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!