विश्व योग दिवस पर कोन्हेर गार्डन में भव्य योग शिविर का आयोजन, भारी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

Spread the love


बिलासपुर ।  विश्व योग दिवस के अवसर पर हरिहर ऑक्सीजोन के तत्वावधान में कोन्हेर गार्डन, बिलासपुर में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व हरिहर ऑक्सीजोन के संयोजक श्री भुवन वर्मा ने किया। योग प्रशिक्षण सत्र का संचालन प्रख्यात योग प्रशिक्षक श्री रिंकू भाटिया, श्री एसपी रजक, श्रीमती मोना बोर्डके एवं हास्य योग प्रशिक्षक श्री मोहित श्रीवास द्वारा किया गया।



सुबह 6:30 बजे से 8:00 बजे तक चले इस योग शिविर में बड़ी  संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने योगाभ्यास के साथ-साथ ध्यान व प्राणायाम के महत्व को समझा और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लोगों ने एकजुट होकर शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन की दिशा में कदम बढ़ाया।



यह आयोजन न केवल योग के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक सफल प्रयास रहा, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश भी प्रसारित किया।

 

Related Posts

बिलासपुर में भीषण आग से मची तबाही! आहूजा टीवी सेंटर का लाखों का सामान जलकर राख

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में आग की लपटों से मचा हड़कंप, भाजपा कार्यालय के पास दुकान में भीषण अग्निकांड…

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!