खनिज परिवहन संघ की बैठक में प्रशासनिक उपेक्षा पर जताई नाराजगी, हर माह नियमित बैठक का प्रस्ताव पारित

Spread the love

कंपनी डाला से ही खनिज परिवहन करने का सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

कलेक्टर को दी जाएगी समस्याओं की सूचना, रॉयल्टी की अनुपलब्धता पर जताई चिंता

खनिज परिवहन संघ की एक आवश्यक बैठक संघ के अध्यक्ष मनीष घोरे के कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें जिले के प्रमुख ट्रांसपोर्टर्स की उपस्थिति रही। बैठक में खनिज परिवहन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से कई अहम निर्णय लिए गए।


FIR को लेकर जताई नाराजगी, प्रस्ताव पारित

बैठक में ट्रक मालिकों पर प्रशासन द्वारा की जा रही FIR की कड़ी निंदा की गई और इसे अनुचित बताते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। सदस्यों ने कहा कि खनिजों की आपूर्ति आम जनता तक ट्रक परिवहन के माध्यम से ही होती है, फिर भी ट्रांसपोर्टरों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है, जो निंदनीय है।


कंपनी डाला से ही खनिज परिवहन करने का लिया गया निर्णय

सभी सदस्यों की सहमति से निर्णय लिया गया कि अब खनिज परिवहन केवल कंपनी डाला से ही किया जाएगा। इसके साथ ही यह भी प्रस्ताव रखा गया कि सामान्य ट्रांसपोर्टर केवल रॉयल्टी में ही परिवहन करें, ताकि कानूनी प्रक्रिया का पालन हो सके।


रॉयल्टी नहीं मिलने और लीगल डंप की जानकारी न मिलने पर उठे सवाल

बैठक में यह भी खुलकर सामने आया कि प्रशासन द्वारा रॉयल्टी की सुविधा घाटों में उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है, और न ही किसी वैध डंप या घाट की स्पष्ट जानकारी दी जा रही है। इसे लेकर प्रशासन से लिखित जवाब मांगा जाएगा।


हर माह बैठक होगी, निर्णयों की समीक्षा और आगे की रणनीति बनेगी

खनिज परिवहन संघ ने निर्णय लिया है कि अब हर माह के पहले सोमवार को शाम 4:00 बजे नियमित बैठक होगी, जिसमें पिछले निर्णयों की समीक्षा और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

Related Posts

तिल्दा नेवरा नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों का तूफान

Spread the love

Spread the love    अध्यक्ष पति पर अवैध निर्माण, आवास योजना में वसूली और राजनीतिक संरक्षण के गंभीर आरोप, शहर में बढ़ा आक्रोश तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका एक…

“रेंगले की नई सरपंच पुण्या एक्का का बड़ा ऐलान: हर घर तक आवास, सड़क, राशन और बिजली पहुंचाना प्राथमिकता”

Spread the love

Spread the love    जशपुर /बगीचा   “प्रधानमंत्री आवास से छूटे हितग्राहियों को मिलेगा हक, गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा”     जशपुर जिले के जनपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!