बिलासपुर में ‘ऑपरेशन सफाई’: सफाईकर्मी बनकर पहुंची पुलिस, 1040 लीटर महुआ शराब जब्त, सात गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर के सीपत क्षेत्र के ग्राम खांड़ा में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में करारा प्रहार किया है। वर्षों से ‘हाथी आया’ जैसे कोडवर्ड के सहारे पुलिस को चकमा देने वाले शराब माफिया इस बार पुलिस की चतुर रणनीति के आगे ढेर हो गए। महिला आरक्षकों और अफसरों ने सफाईकर्मी का रूप धारण कर गांव में दबिश दी और 1040 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सात आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

चालाक माफिया, लेकिन उससे ज्यादा चतुर निकली पुलिस

एसएसपी रजनेश सिंह और एडिशनल एसपी अर्चना झा को लंबे समय से जानकारी मिल रही थी कि गांव खांड़ा में अवैध शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। पुलिस के पहुंचते ही गांव के बच्चे और मुखबिर ‘हाथी आया’ चिल्लाकर माफियाओं को सतर्क कर देते थे। पुरुष भाग जाते और महिलाएं बहाना बनाकर शराब के ठिकानों की घेराबंदी कर लेती थीं।

इस बार ASP अर्चना झा ने चालाकी से रणनीति बदली। उन्होंने खुद महिला पुलिसकर्मियों के साथ सफाईकर्मी का वेश धारण किया और किसी को भनक लगे बिना गांव में दाखिल हुईं। योजना सफल रही और टीम सीधे अवैध अड्डों तक पहुंचने में कामयाब हो गई।

बिना शोर-शराबे के दबिश, महिलाओं सहित 7 गिरफ्तार

जैसे ही ASP के इशारे पर कार्रवाई शुरू हुई, चारों ओर हड़कंप मच गया। पुलिस ने 5 महिलाओं सहित 7 आरोपियों को धर दबोचा। मौके से 1040 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

गांव में बनी चर्चा का विषय, मिली सराहना

ग्राम खांड़ा में वर्षों से शराब माफिया सक्रिय थे, लेकिन हर बार वे पुलिस को चकमा दे जाते थे। इस बार की अनोखी रणनीति ने माफियाओं की कमर तोड़ दी है। गांव के लोगों ने पुलिस की इस सूझबूझ और हिम्मत की जमकर तारीफ की है।

ASP अर्चना झा का सख्त संदेश – “अब कोई माफिया नहीं बचेगा”

अर्चना झा ने कहा, “इन लोगों ने बच्चों तक को सतर्कता सिखा दी थी, इसलिए हमने उनकी ही भाषा में जवाब दिया। अब हर इलाके में ऐसी ही कार्रवाई होगी। हम बिलासपुर को अवैध शराब मुक्त बनाएंगे।”

इस सफल ऑपरेशन में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी और महिला पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही। यह कार्रवाई न केवल कानून व्यवस्था की जीत है, बल्कि अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सफाई’ का प्रेरणादायक उदाहरण भी बन चुकी है।

Related Posts

बिलासपुर में भीषण आग से मची तबाही! आहूजा टीवी सेंटर का लाखों का सामान जलकर राख

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में आग की लपटों से मचा हड़कंप, भाजपा कार्यालय के पास दुकान में भीषण अग्निकांड…

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!