बिलासपुर में डीएलएड परीक्षा देने आई छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़, थप्पड़ मारकर छात्रा ने जताया विरोध, FIR दर्ज

Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में डीएलएड परीक्षा देने आई एक छात्रा से शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी शिक्षक पर परीक्षा कक्ष की लाइट बंद कर आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप है। विरोध में छात्रा ने शिक्षक को तमाचा जड़ दिया और थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पहले हुई थी जान-पहचान

पीड़िता, जो कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र की रहने वाली 28 वर्षीय युवती है, ने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष वह डीएलएड में प्रवेश की जानकारी लेने सहेलियों के साथ बिलासपुर स्थित बीटीआई कॉलेज आई थी। यहीं उसकी मुलाकात शिक्षक अनुराग जेकब से हुई थी। इसके बाद कोई संपर्क नहीं रहा।

इस साल उसका परीक्षा केंद्र बीटीआई ही आया। 2 जून को जब वह परीक्षा देने पहुंची तो शिक्षक अनुराग ने उसे पहचान लिया। इसके बाद 17 जून को गणित की परीक्षा के दौरान अनुराग की ड्यूटी उसी परीक्षा कक्ष में लगी जहां छात्रा बैठी थी।

कमरे की लाइट बंद कर की गंदी हरकत

छात्रा के अनुसार, परीक्षा समाप्त होने के बाद अनुराग ने कमरे की लाइट बंद कर उसके पास आकर गलत तरीके से छूने की कोशिश की। छात्रा डरकर भागी तो उसने अभद्र बातें भी कहीं। 19 जून को फिर परीक्षा देने गई छात्रा के साथ अनुराग ने दोबारा ऐसा ही व्यवहार किया।

सार्वजनिक रूप से मारा थप्पड़

लगातार हो रही छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने अपने परिजनों और शिक्षिका को घटना की जानकारी दी। 21 जून को जब वह फिर परीक्षा देने पहुंची, तो अनुराग फिर उसी कक्ष में ड्यूटी पर था और बार-बार पास आने की कोशिश करता रहा। परीक्षा के बाद बाकी छात्रों को बाहर भेजकर छात्रा को कमरे में बुलाया।

जैसे ही वह बाहर निकली, छात्रा ने साहस दिखाते हुए अन्य छात्रों और स्टाफ के सामने आरोपी शिक्षक को थप्पड़ जड़ दिया और उसका विरोध किया। यह देख कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और कई छात्र-छात्राएं व शिक्षक मौके पर इकट्ठा हो गए।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही छात्रा ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर शिक्षक अनुराग जेकब के खिलाफ छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

बिलासपुर में भीषण आग से मची तबाही! आहूजा टीवी सेंटर का लाखों का सामान जलकर राख

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में आग की लपटों से मचा हड़कंप, भाजपा कार्यालय के पास दुकान में भीषण अग्निकांड…

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!